May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। लूट, अपहरण, मारपीट, आर्म्स एक्ट के कई मामलों में थाना जसरासर, देशनोक, सदर, गंगाशहर व श्रीडूंगरगढ़ में दर्ज प्रकरणों का आरोपी कल्याणसर पुराना निवासी 23 वर्षीय रामनिवास पुत्री बीरबल जाट को पुलिस ने धर दबोचा है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में अनुसंधानकर्ता हैड कांस्टेबल देवाराम ने कांस्टेबल नरेंद्रसिंह, महेश कुमार, राजेश कुमार की टीम ने आरोपी को कल्याणसर पुराना से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। देवाराम ने बताया कि गत 12 अप्रैल 2025 को गांव कल्याणसर पुराना में शराब ठेके को बंद कर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें ठेका कार्मिकों को घेर कर पीटने, गाड़ी तोड़ने, नगदी लूटने व अपहरण का प्रयास करने के आरोप में दर्ज मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवाराम ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।