






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2025। त्योहार के मौके पर बदबूदार व गंदे पानी की सप्लाई से कस्बे के कालूबास में वार्ड 34 व 35 के कई घरों में वार्डवासी बुरी तरह से परेशान है। वार्ड के कन्हैयालाल सोमाणी, पूनमचंद सोमाणी, गौरीशंकर बिहाणी, गोपीकिशन सोनी सहित मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गत करीब सात दिन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। वार्ड में पानी में झाग, बदबू व गंदा पानी आ रहा है। वार्डवासी लगातार टैंकर मंगवा रहें है। नागरिकों ने दीपोत्सव पर गंदे पानी की सप्लाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुनवाई नहीं होने के आरोप विभाग पर लगाए है। सोमाणी समस्या के समाधान की त्वरित मांग की है।



