






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में शनिवार और रविवार को खुशहाली और सुख समृद्धि के पर्व पर खूब धन बरस रहा है। सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो बाजार खूब गुलजार रहें। लोगों ने शुभ मुहूर्त देखकर जमकर खरीदारी की है, जिसमें बर्तन, जेवर, वाहन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद शामिल रहें। वहीं किराना, मिठाई की दुकानों पर भी खूब रौनक है। व्यापारियों के अनुसार सभी बाजारों में खूब कारोबार हुआ है। शनिवार व रविवार पर सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीदारों का हुजूम उमड़ा है। सोने-चांदी और बर्तनों व कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। लोगों में दीपोत्सव का उत्साह उमड़ रहा है। बाजार में खूब सजावटें की गई है और छोटे दुकानदार ग्राहकों को ग्रामीण अंदाज में लाड़ से पुकार कर बुला रहें है। बाहर से आए प्रवासी युवाओं की टोलियों बाजार की रौनक देखने के लिए चक्कर लगा रही है। व्यापारियों को कल भी दिनभर ऐसी भीड़ की उम्मीद है। देखें बाजार से विशेष फोटो:-



















