May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2022। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में बैंक के अधिकारियों ने साइबर क्राइम से सुरक्षित बैंकिंग, आरबीआई की एकीकृत लोकपाल योजना, ग्राहकों के अधिकारों, अनेक बैंक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शाखा द्वारा राष्ट्रीय सघन जागरूकता कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत ये आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड ज़िला प्रबंधक रमेश तांबिया, एसबीआई लीड बैंक प्रबंधक एमएमएल पुरोहित, बीआरकेजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील अग्रवाल, ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एफएलसी मैनपाल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम समन्वय नरेश राजपुरोहित व सोनू आसोपा द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे व अधिकारियों से अनेक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। सरपंच अमराराम गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में अधिकारियों ने साइबर क्राइम से सतर्क रहने की जानकारी।

रिड़ी में नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में नुक्कड़ नाटक द्वारा प्रभावी साइबर क्राइम के प्रति सजग रहने का संदेश ग्रामीणों को दिया गया। बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना सहित बैंक सबंधी अनेक जानकारियां दी गयी। यहां रमेश ताँबिया, सुमित कुमार सहित बैंक स्टॉफ मौजूद रहा। नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी लोक कला व विकास जागृति संस्थान निवई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) व भारतीय रिजर्व बैंक गहन जागरूकता अभियान के तहत चौपाल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ व ग्रामीण उपस्थित रहें। जाखड़ ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में दिया नुक्कड़ नाटक से संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैंकिंग सतर्कता जानी।