






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2020। वार्ड 7 में 30 घरों की जलापूर्ति 3 माह से बाधित है। वार्ड में मणिशंकर ओझा के मकान से आनन्द जोशी के मकान तक तथा मालाराम ओझा के मकान तक सभी घरों में टेंकरों से ही पानी डलवाया जा रहा है। वार्ड के आनंद जोशी ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन में सामान्य वर्ग के परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे है। ऐसे में टेंकरों से पानी डलवाना बहुत महंगा साबित हो रहा है। रामानंद जाट ने कहा की अब समस्या समाधान नहीं हुआ तो हम उच्चाधिकारियों तक जाएंगे। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि टेंकरों से पानी मंगवाने के कारण रसोई का हिसाब किताब ही बिगड़ गया है। आज जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर मोहल्ले वासियों ने नियमिय सप्लाई देने की मांग की है। अधिकारी ने भी तीन चार दिन में समाधान का आश्वासन दिया है।




