






सेसोमूं स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेरापंथ महिला मंडल से वाइस चेयरपर्सन मधु झाबक, विशेष अतिथि सेसोमूं के पूर्व छात्र व पीबीएम अस्पताल में रेजिडेंट डॉ. सवाई सिंह, तथा स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में वर्तमान सत्र में अभी तक विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मधु झाबक ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से सीख लेकर देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा दी। विशेष अतिथि डॉ. सवाईसिंह ने छात्रों को स्वतंत्रता की रक्षा करने और देश की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने छात्र जीवन की यादें ताजा करते हुए कहा कि सेसोमूं स्कूल में बिताए गए पल उनके जीवन के सुनहरे क्षण रहे हैं, जिनसे उन्हें आज भी ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, प्रशासनिक कर्मचारी, अभिभावकगण एवं मौजिज लोग शामिल हुए।


न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण, शामिल हुआ पूरा स्टाफ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय न्यायालय परिसर में जिला सत्र न्यायाधीश सरिता नोशाद व एसीजेएम हर्ष कुमार हिसारिया ने ध्वजारोहण किया। गार्ड ऑफ ऑनर में पुलिस जाप्ता हैड कांस्टेबल देवाराम जांगू के नेतृत्व तिरंगे को सलामी दी गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि इस दौरान बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, बाबूलाल दर्जी, कोर्ट स्टाफ में रीडर राजेन्द्र प्रसाद सैनी, जितेंद्र कुमार, दिनेश मीणा, बद्री व्यास, रामावतार प्रजापत व एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार, मोहनलाल सोनी, महेंद्रसिंह मान, ललित कुमार मारू, लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, गोपाल पारीक, अबरार सुखदेव व्यास, बृजलाल बरोटिया सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण योग संस्थान में लिया हरियाली का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोर्ट परिसर के पीछे स्थित योग पार्क में श्रीकृष्ण योग संस्थान के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। संस्थान के योग प्रशिक्षक गोविंदराम सोनी ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, पालिका ईओ अविनाश शर्मा ने पौधारोपण किया। सोनी सहित संस्थान के सदस्यों ने पार्क में हरियाली के लिए पूरे प्रयास करने का संकल्प लिया। संस्थान के मोतीसिंह राठौड़, कुंभाराम गोदारा, ख्यालीराम माली, हेमंत सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों का साफा व फुलमाला पहना कर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महेश राजोतिया सहित अनेक सदस्य शामिल रहें।


बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राउमावि में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राउमावि के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्था प्रधान विनय भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। भारद्वाज ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शिक्षा मंदिर में किए जाने वाले दान को श्रेष्ठ दान बताया और गांव के सक्षम लोगों से विद्यालय विकास में सहयोगी बनने की अपील की। सेना के जवान राकेश जाखड़ की मृत्यु पर शोक जताते हुए मौन रखा गया। उसके पश्चात स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नशामुक्ति, साइबर क्राइम, पर्यावरण संरक्षण की सीख देते हुए राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगी प्रस्तुतियां दी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। दानदाता सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, श्रवणराम कडवासरा, रूपाराम सुथार, कानाराम ओला, सुगनाराम जाखड़, मदनलाल आचार्य, नारायणराम गिल्ला, रतनलाल शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र कुमार मेघवाल, धर्माराम सारण, श्रीराम जाखड़, सोहनलाल गिल्ला, जैसाराम जाखड़, परसाराम लूहार, भैराराम जाखड़, खिंयाराम गिल्ला, देवीलाल शर्मा, रामेश्वरलाल जाखड़, रोहतनसिंह खिंची, श्रीराम चाहर, दानाराम नाई, रामदेव सुथार, रामकरण जाखड़, गिरधारीसिंह भाटी, लिछमणराम जाखड़, फुसाराम सारण, गोपालाराम सियाग, जुहाराराम ओला व मोहनराम सिहाग की स्मृति में तथा कमला देवी चाहर की स्मृति में परिवार द्वारा स्कूल को सहयोग दिया गया। समारोह में सभी दानदाताओं का सम्मान किया गया। विद्यालय सहायक श्रवणकुमार नायक को वृक्ष मित्र का पुरस्कार दिया गया। स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यालय विकास समिति में सहयोग राशि दी। इस दौरान विद्यार्थियों सहित अभिभावक व अनेक मौजिज ग्रामीण समारोह में शामिल हुए। मंच संचालन लक्ष्मीनारायण राजपुरोहित व विकास चौधरी ने किया।






