






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद नहीं होने से किसान मंगलवार को दिनभर प्रदर्शन करते रहें वहीं बुधवार को भी उपखंड कार्यालय के बाहर किसान धरना देकर बैठ गए है। यहां किसानों के धरने पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, हेतराम जाखड़, विवेक माचरा सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें व किसान एकता के नारे लगाए। नाराज किसानों ने सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए करीब तीन बज घुमचक्कर पहुंच कर हाइवे जाम कर दिया। किसान समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग कर रहें है। बता देवें क्षेत्र में खरीद के 8 दिन शेष है और करीब पांच हजार किसानों के टोकन तुलवाने बकाया है। ऐसे में किसानों में आक्रोश की स्थिति है। सभी नेताओं ने शेष रहें सभी किसानों की मूंगफली तुलवाई किए जाने की मांग की। करीब एक घंटे हाइवे जाम के बाद किसान हाइवे से उठ गए और रास्ते खोल दिए गए। वहां से किसानों ने नारे लगाते हुए पुन: उपखंड कार्यालय की ओर आए और किसानों ने उपखंड कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। यहां सीओ श्रीडूंगरगढ़ व थानाधिकारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस दल के साथ किसानों को रोका। एक प्रतिनिधि मंडल उपखंड अधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता प्रारंभ हो गई, करीब 15 मिनिट चली वार्ता बेनतीजा रही। नेताओं ने इस मुद्दे से कतई पीछे नहीं हटने की बात कही, नेताओं ने दो घंटे का समय देकर सभी किसानों की खरीद सुनिश्चित करने की बात कही। तुलवाई पूरी होने से कम किसी बात पर समझौता करने से मना कर दिया और लास्ट दो घंटे का समय दिया, उसके बाद पुन: चक्का जाम की चेतावनी दी गई है। किसान उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर ही बैठ गए है। लाइव देखने के लिए क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर https://fb.watch/xRorB1-FKl/








