May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में 26 अप्रैल 2026 को एक ऐसा विवाह संपन्न हुआ, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आजकल विवाह समारोह में अलग अलग आधुनिक रंगढंग शामिल हो रहें है, वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक विवाह समारोह में खेती किसानी पर गर्व करने का संदेश देने के लिए अनोखी बारात निकाली गई। जिसकी चारों और चर्चा हो रही है।
गांव रीड़ी से रवाना हुई बारात निकटवर्ती गांव सालासर पहुंची। लग्जरी कारों और बसों की जगह पूरी बारात ट्रैक्टरों पर निकली। 85 ट्रेक्टरों के साथ दो दुल्हे भी ट्रेक्टर चलाकर विवाह स्थल तक पहुंचे। ट्रैक्टरों को खूब सजाया गया था, जिनपर सजे धजे बाराती सवार थे। लोगों ने रूक रूक कर इस बारात को देखा और अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाए। 26 अप्रैल को गांव रीड़ी के खिंयानाथ पुत्र भोमनाथ सिद्ध कूकणा के बेटे पूनमनाथ व रामूनाथ की बारात 15 किलोमीटर दूर सालासर गांव के हरूनाथ गोदारा के यहां पहुंची। ग्रामीणों के लिए भी बारात चर्चा का विषय बन गई और बारात देखने के लिए भी ग्रामीण उमड़ आए। दोनों दुल्हों के बड़े भाई प्रेम कूकणा ने बताया कि ये ना केवल यादगार बनाने के लिए था, बल्कि खेती किसानी पर गर्व करने का सामाजिक संदेश देना था।