May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2020। धर्म बहन को रुपये देने उसके घर गए एक भाई को धर्मबहन के सगे भाई ने बंधक बना कर मारपीट की। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल में भर्ती 21 वर्षीय प्रेमसिंह पुत्र भोपालसिंह राजपूत निवासी देईदासपुरा, राजियासर गंगानगर ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को पर्चा बयान दिया कि वह गांव लखासर निवासी धर्म बहन पुसीदेवी पत्नी रामेश्वर नायक के घर बुधवार दिन में रुपये देने आया था। रात को करीब 9 बजे पुसीदेवी का सगा भाई दानाराम व उसके साथ भंवरलाल, चुनाराम ने मुझे बंधक बना कर कुल्हाड़ी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे खेजड़ी के पेड़ से बांध दिया था और करीब 1 घंटे तक मारपीट की। इस दौरान पुसी देवी व उसकी 13 वर्षीय बेटी सावित्री बीच बचाव करने आई तो उनसे भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक लाल बहादुर के सुपुर्द की गई है।