May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया जब एक दुकान में बोरियों में जमाई गयी मूंगफली के चट्टे में आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी में श्री हँसोजी ट्रेडर्स के यहां करीब 2 हजार बोरी का चट्ठा जमाया हुवा था और पास में ही पड़े तिनको के ढेर में अचानक आग लग गयी। और मूंगफली के ढेर ने भी आग पकड़ ली। लेकिन आग फैलाती उस से पहले ही दुकानदारों ने ध्यान कर लिया ओर पूरी मंडी के सभी लोग अपने अपने स्तर पर आग को बुझाने में जुट गए। हालांकि आग विकराल रूप लेती उस से पहले ही उस पर नियंत्रण पा लिया गया और मंडी में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि मौके पर दमकल ओर निजी टेंकरो को बुलाया गया और मंडी के समस्त पल्लेदारों ने सामूहिक रूप से प्रयास कर मूंगफली के चट्टे को हटाया ओर आग लगी बोरियों को अलग कर आग को बुझाया गया। मौके पर पुलिस और प्रसाशन भी पहुंच गया और बड़ा हादसा टलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान पूरी मंडी में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में आग की सूचना से मंडी परिसर में व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी बोरियों को ढेरी से हटाया जा रहा है।