May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2021। अपने छोटे से लाभ के दुसरो को बड़ा नुकसान करना मानवता को शर्मसार करने वाला रवैया है यही रवैया देखने को मिला है शनविवार सुबह सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर लखासर टोल के पास। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा नम्बर की एंडेवर गाड़ी में पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ बीकानेर की ओर जा रहे थे। टोल से करीब 100 मीटर पहले वो आगे चल रही पिकअप को ओवरटेक करने लगे। तभी वहां पास से ही टोल बचाने के लिए अवैध रास्ते से आ रहा ट्रक हाइवे पर चढ़ गया। इस अवैध रास्ते के कच्चा होने के कारण टोल बचाने वाले वाहन फंसने के डर से तेज गतीं से आते है और तेजी के साथ ही हाइवे पर चढ़ते है। ओवरटेक करते समय सामने से ट्रक आने पर एंडेवर चालक ने अपनी गाड़ी वापस दबाई तो तो पीछे से पिकअप में टकरा गई। यह तो गनीमत रही के गाड़ी के एयरबैग खुल गए और गाड़ी में सवार पति-पत्नी और उनके बच्चे को चोटें नही आई। लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। विदित रहे कि टोल संचालकों द्वारा कई बार इस अवैध रास्ते को बंद किया गया है लेकिन हर बार स्थानीय वाहन चालक नया रास्ता निकाल लेते है और आये दिन हाइवे पर हादसे का कारण बनते है। आवश्यकता है कि प्रशासन सख्ती के साथ इन पर कार्यवाही करें और अवैध रास्तों को बन्द करवाये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तीनों वाहनों को थाने ले लाया गया है।