May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने डेढ़ लाख रूपए का चेक बाउंस होने के मामले में एक आरोपी को एक हजार किलोमीटर से अधिक दूरी से पकड़ा है और श्रीडूंगरगढ़ ले लाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आरोपी आकाश पांडिया निवासी सूरत ने स्थानीय नागरिक गोविंदराम को 2019 में डेढ़ लाख का चेक दिया और डेढ़ लाख नगद लिए थे। चेक बाउंस होने पर गोविंदराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया और कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया। पुलिस कांन्सटेबल विनोद व अजीत ने आरोपी पांडिया को सूरत से पकड़ा व आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाने लेकर पहुंचे है। आरापी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।