






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। क्षेत्र गांव उदरासर के जीएसएस पर कार्यरत संविदाकर्मी 28 वर्षीय मन्नीराम पुत्र हनुमानाराम मोट सोमवार को करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद जेईएन श्रीनारायण शुक्ला व अन्य कार्मिक घायल उपजिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। वहीं ठुकरियासर टोल पर सामने आई डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टीम की एंबुलेंस में शिफ्ट कर युवक को उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया गया। यहां डॉ एसएस नांगल की टीम ने प्राथमिक उपचार कर घायल को बीकानेर रेफर कर दिया।



