May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। क्षेत्र के गांव सोनियासर मिठिया में सात दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति हवन पूजन के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हुई। महिलाओं ने भागवत कथा के 108 परिक्रमाएं लगाई व पूर्णाहुति में भाग लेते हुए गीत भजन गाए। कथावाचक पंडित रामगोपाल जोशी ने ग्रामीणों को जीवन में सद विचारों से सद्कर्म का निर्माण करने का आह्वान करते हुए माता पिता व गौसेवा की प्ररेणा दी। जोशी ने कथा के बाद हवन पूजन कर कथा की पूर्णाहुति करवाई। इस दौरान मोहनलाल बिहानी, भंवरलाल ज्याणी, बद्रीराम मूडं, बिरमाराम ज्याणी, जसाराम मुंड, गोविंदराम ज्याणी, सांवताराम ज्याणी, खुमाराम ज्याणी, रामप्रताप मूंड सपत्नी संयुक्त रूप से हवन के मुख्य यजमान रहें। यहां पंडित हुकमीचंद जोशी, मालचंद जोशी, शिवरतन जोशी, लक्ष्मी नारायण जोशी भी उपस्थित रहें। समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में हर घर से नागरिक उत्साहपूर्ण शामिल हुए।

गांव ऊपनी में युवाओं ने 1125 किलो तरबूज गौवंश को खिलाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में “गवर्मेंट ऑफ तेजल ग्रुप” के युवाओं ने गुरूवार को गांव में बेसहारा गौवंश को 1125 किलो तरबूज खिलाएं। तरबूजों खरीदने में मांगीलाल, रामचंद्र कस्वां, देवीलाल, भंवर लाल, सहीराम, प्रभू नाथ, सुरजाराम, सुगनाराम, ईश्वर नाथ, कुंभाराम, भंवर लाल, शीशराम, श्रीराम, नरसाराम, कानाराम, चेनाराम आदि का सहयोग रहा। युवाओं ने गांव भर में गलियों में तरबूज खिला कर गौसेवा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में भागवत की पूर्णाहुति हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में यूबको ने गर्मी में तरबूज सेवा की।