August 29, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीटने वाले एक व्यक्ति को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने हवालात में डाल दिया है। हैडकांस्टेबल सेवाराम ने बताया कि कालूबास निवासी दिनदयाल ब्रह्मण शराब के नशे में हंगामा मचा रहा था एवं अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी तो उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रात भर हवालात में रख कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।