May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2021। राजस्थान में आगामी 10 दिन अच्छी बरसात के आसार बताए जा रहें है परन्तु इनमें पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना ही व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार तीन सितंबर को बीकानेर संभाग में बरसात की उम्मीद है। श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार से हवा का रूख बदल गया है और उत्तर पूर्वी हवाओं के साथ बादल आने लगे है। मंगलवार शाम गांव बाडेला व रिड़ी में राहत की हल्की बरसात हुई और आज समंदसर व बाना, ऊपनी में बरसात हो रही है। गांव बरजांगसर में मंगलवार शाम को हल्की बरसात हुई और आज भी यहां बरसात हो रही है। लंबे समय के बाद आज क्षेत्र में मौसम सुहावना हो रहा है और भीषण गर्मी से नागरिकों को राहत मिली है। कृषि कुओं पर बिजली कटौती के बीच इन गांवो में फसलों के लिए ये बरसात अमृत की बूंदे साबित होगी। कृषि कुओं के किसानों को कुछ राहत मिलेगी बारानी किसानों को फायदा कम ही होगा।

खबर वही जो आपकी, आपके क्षेत्र की बात करें, पढें प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरें केवल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में आज अच्छी बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज गांव बाना में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में मंगलवार को हल्की बारिश हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में आज हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में आज हुई है बरसात, गांव की गली में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में मंगलवार को हुई हल्की बरसात, भरे मुख्य सड़क के खड्डे।