May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2021। बिग्गा से स्कूटी पर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें बुजुर्ग अचानक चक्कर आने से स्कूटी से गिर गए व घायल हो गए है। सातलेरा बस स्टैंड पर हुए हादसे में ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए व आडसर बास निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग लिखमाराम पारीक की मदद की। ग्रामीणों ने उन्हें उठाया व उनके पुत्र गजानंद पारीक को सूचित किया। गजानंद आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे व अपने पिता को अस्पताल लेकर आए जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है।