






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। गांव लाखनसर की रोही में शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विभाग के एसीएफ सत्यपाल के निर्देशन में रेंजर मोहनलाल मीणा, वनपाल हरिकिशन, वनरक्षक राजेन्द्र बारोटिया, सीताराम सिद्ध, सुभाष सिद्ध व मंजू शिकारियों को पकड़ने में एक्टिव रही। सरदारशहर के आसासर निवासी बीरबल, हरिपाल, परमाराम व साबला को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपियों से चिंकारा के अवशेष व एक टोपीदार बंदूक बरामद की।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर की रोही में बीते रविवार को हिरण का शिकार हुआ, जिसकी शिकायत जीवप्रेमियों ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया। इस दौरान श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था के पदाधिकारी सक्रिय रहें।






