May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-07 at 21.02.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। जिस बहन के भाई और पिता ना हो और उसके पुत्र या पुत्री का विवाह होने वाला हो, तो उस महिला का दिल बैठ सा जाता है। विवाह की रौनक मे उसका मन खोया सा रहता है और वो मायरा भरने के लिए अपने बीर का रास्ता देखती है। परिवार में कोई मायरा भरने वाला नहीं हो तो विवाह का शाही समारोह भी अधूरा सा रह जाता है। ऐसे में एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश कौशिक द्वारा संचालित “मेरे राम” द्वारा बिना किसी धर्म जातिगत भेदभाव के उस बहन के यहां मायरा भरा जाता है। डॉ. कौशिक ने बताया कि गुरूवार को मेरे राम ने दिल्ली के रोहिणी में दयाराम गौड़ के घर 51 हजार का मायरा भरा है। इसमें 25 हजार की राशि का सहयोग कौशिक की बहन दिल्ली निवासी कुसुम स्वामी ने दिया तथा शेष राशि उन्होंने स्वयं देकर गौड़ बहन का मायरा भरा। बहन भी तिलक के समय भावुक हो गई और सजल नेत्रों से भाई का तिलक कर भाई की खूब मान मनुहार की। दिल्लीवासियों ने मेरे राम की इस पहल की सराहना की।
बहन के मायरा भरने की पहल की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान में मायरा भरने की पुरानी परंपरा बेहद संवेदनशील है। जिसमें भाई बहन का असीम प्रेम व स्नेह झलकता है। बहन के घर भाई द्वारा एक से बढ़कर एक मायरा भरने के अनेक चर्चाएं यहां आम है। नानी बाई का मायरा में मायरे की कथा में इस परंपरा का सम्मान भगवान द्वारा भी करना बताया गया है। जिन बहनों के भाई नहीं होते, उनका मन भी मायरे के समय भाई के लिए तड़प ही उठता है। ऐसे में ऐसी बहने जिन्हें भाई नहीं है उनके यहां मेरे राम द्वारा मायरा भरा जाता है। संगठन की सुनीता कौशिक ने बताया कि मायरा परंपरा के निर्वहन के लिए किसी बहन का मन छोटा ना हो इसके लिए ये मेरे राम नाम से संगठन बना कर ये पहल की गई है। जिससे बहन का मन प्रफुल्लित हो उठे और उसके घर विवाह संस्कार की सभी परंपराएं पूरी हो जिससे समारोह में चार चांद लग सकें।
न्योता देकर बुला सकते है मेरे राम को..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिस बहन के भाई या पिता नहीं हो, वह एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में आकर मेरे राम को निमंत्रण दे सकती है। रामजी का तिलक कर कार्ड देना होगा। महिला श्रीडूंगरगढ़ की बेटी जो देश के किसी भी प्रांत में रहती हो, उसके यहां मेरे राम के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. रजनीश कौशिक व सुनीता कौशिक पहुंच कर मायरा भरने की परंपरा का निर्वहन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेरे राम के प्रतिनिधि बन कर भरा 51 हाजर का मायरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाई के स्वागत में बहन हुई भावुक।