May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव जेतासर निवासी एक वृद्धा की मृत्यु बुधवार सुबह बीकानेर के पीबीएम ट्रोमा सेंटर में दौराने इलाज हो गई है। इस संबध में मृतका के पोते ने पुलिस को जानकारी देते हुए मर्ग दर्ज करवाई है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार जेतासर निवासी 70 वर्षीया मोहिनी देवी गत 8 अगस्त को अपने घर में सीढ़ियों से गिर गई थी और इससे उनके गंभीर चोटें आने पर उनको पहले श्रीडूंगरगढ़ व बाद में पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर में भर्ती करवाया गया। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ एवं बुधवार 12 अगस्त सुबह उनकी मृत्यु हो गई। मृतका के पोते मुखराम प्रजापत ने पुलिस को जानकारी देते हुए मर्ग दर्ज करवाई है।