






स्प्रे के असर से विवाहिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक 25 वर्षीय विवाहिता की स्प्रे के असर से जान चली गई है। नोखा थाने में गजरूपदेसर निवासी धन्नाराम पुत्र कानाराम जाट ने पुलिस को बताया कि खेत में काम करते हुए उसकी पुत्री 25 वर्षीय उर्मिला पत्नी श्यामसुदंर जाट निवासी जगदेववाला को 9 दिसंबर की दोपहर 1 बजे स्प्रे के असर से तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की जांच नोखा एसडीएम करेंगे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आ जाने से हो गई। बीछवाल थाने में 21 वर्षीय पवित्र पुत्र लेखराम गोदारा निवासी मालासर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लेखराम पुत्र कानाराम जाट शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर घर से गाय ढूंढने निकले। कानासर की रोही में रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई मोहनराम को दी है।
डिप्रेशन में महिला ने घर में लगाया फांसी का फंदा, दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक विवाहिता ने डिप्रेशन में अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दी। नयाशहर थाना क्षेत्र में श्रीमाधोपुर निवासी 50 वर्षीय दीपक पारीक पुत्र बंशीधर पारीक हाल निवासी पारीक चौक में किराए पर रहते है। दीपक ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सुनीता पारीक गत दिनों से डिप्रेशन में थी और 12 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे घर की छत में पंखे से फांसी का फंदा बनाकार आत्महत्या कर ली। पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी करेंगे।



