May 21, 2026
000000000000000

दतात्रेय जयंती पर गायत्री महायज्ञ और गुरु पूजन कार्यक्रम आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरु परम्परा के प्रथम गुरु भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर क्षेत्र में गुरु पूजको में श्रद्धाभाव देखा जा रहा है। इस मौके पर नेशनल हाइवे स्थित गोस्वामी मैरिज गार्डन में गायत्री महायज्ञ व गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दशनाम गोस्वामी युवा सभा समिति के प्रदेशाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने बताया कि आज शनिवार दोपहर 3 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में 7 जोड़े हवन में बैठेंगे और हवन के पश्चात आराध्य गुरु भगवान का पूजन करेंगे।
विधायक से की बस स्टेंड बनवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पड़ोसी सभी उपखंड मुख्यालयों पर सुविधाजनक बस स्टेंड देखकर श्रीडूंगरगढ़वासियों को यहां बस स्टेंड नहीं होने की कमी खासी खलती है। ये मांग अक्सर विभिन्न स्तरों पर उठाई जाती रही है। शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने सीएम भजनलाल शर्मा और विधायक ताराचंद सारस्वत को पत्र देकर बस स्टेंड का निर्माण करवाने की मांग रखी है। चोरिड़िया ने बताया कि राहगीरों की परेशानी को खासी परेशानी है। सड़क पर खड़ें यात्रियों को दुर्घटना की आंशकाए घेरे रहती है। उन्होंने कहा कि बस स्टेंड के लिए घुमचक्कर स्थित वन विभाग की जमीन आवंटित करवाई जाए व दानदाता से सुविधाजनक निर्माण करवाने की मांग की।