May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-01-07 at 15.23.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2024। एक महिला को घर में घुसकर परेशान करने व मारपीट के आरोप में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरतगढ़ निवासी व हाल निवासी धोलिया सरोज पुत्री ईशरराम ने आड़सर बास निवासी रामूराम, गिरधारी, गणेशाराम, राकेश, लालाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि वह पांच माह से इसी गांव के सीताराम जाट के साथ पत्नी की तरह रहती है। आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहें है और धोलिया स्थित अपने मकान में नहीं रहने दे रहें है। परिवादिया ने बताया कि पति सीधा साधा है और आरोपी उसका धन संपत्ति हड़प लेना चाहते है। आरोपी उस पर गलत नजर रखते है और रात को कई बार घर में घुसने का प्रयास करते हुए उससे छेड़छाड़ की है। एक खेत को राजूराम पुत्र नानूराम जाट निवासी रीड़ी को बेचा उसके पूरे रूपए राजूराम व हंसराज ने पति सीताराम को दिए थे। इस पर आरोपी परिवादिया के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए और मुझे घर से निकालने की धमकी देने लगे। आरोपी उसे जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।