






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में गत दिनों 1 मई रविवार को क्षेत्र के गांव आड़सर से लाखनसर के बीच ग्रामीण सम्पर्क सड़क पर एक जीप एवं बोलेरो की आमने सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने आज सुबह दौराने ईलाज दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल गांव उदरासर निवासी रूपादेवी जाट श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर रेफर किया गया था। बीकानेर से जयपुर रेफर किया गया था। वहां उपचार के बाद परिजन उसे चौमू स्थित निजी हॉस्पिटल में लेकर गए जहां आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में रूपादेवी के जेठूते 20 वर्षीय मोहनराम ने बोलेरो चालक परमेश्वरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार के सुपुर्द की गई।



