August 29, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव बाना निवासी एक महिला ने इसी गांव के पिता पुत्र सहित 9 जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाना निवासी उर्मिला देवी जाट पत्नी रामनिवास जाट ने मनीराम जाट व उसके पिता किसनाराम जाट, मनीराम की पत्नी, दो बेटे, दो बेटियों सहित बीरबल पुत्र मघाराम, सुखराम पुत्र लक्ष्मीनारायण जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। जरिए इस्तगासा दर्ज मामले में महिला ने बताया कि मनीराम से उसके पति खेत बुवाई के रूपए मांग रहें है। तकादा करने पर आरोपी रंजिश रखने लग गया। 27 फरवरी 2025 को सुबह करीब 9 बजे आरोपी उसके खेत में जबरदस्ती घुसा व छेड़छाड़ करते हुए परिवादिया को जबरन उठा ले जाने का प्रयास किया। उसके पति मौके पर आ गए तो आरोपी भाग गया। उसी दिन कुछ देर बाद सभी आरोपी मिलकर हाथों में लाठियां व फव्वारे लेकर उसके खेत में घुस आए और तारबंदी तोड़ने लगे। आरोपियों ने उसके पति व देवर को जान से मारने की धमकियां दी। विदित रहें इस मामले में क्रॉस में एक मामला पूर्व में भी श्रीडूंगरगढ़ थाने दर्ज है व सीओ श्रीडूंगरगढ़ द्वारा उसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने ये मामला भी दर्ज कर जांच भी सीओ को सौंप दी है।