






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। दहेज के लिए एक विवाहिता के पति व सास-ससुर ने उसके पहने हुए गहने उतरवा कर उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। गांव सालासर निवासी सुमन पुत्री मदनलाल भाट ने अपने पति बाबूलाल, ससुर नोरंगलाल, सास प्रभा देवी निवासी फतेहपुर, सीकर व मामा ससुर भगवानाराम भाट निवासी लक्ष्मणगढ़, सीकर के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 7 वर्ष पहले हुआ व तभी से मुल्जिमान दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे। 15 मार्च को उससे मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया और पीड़िता मुश्किल से घर पहुंची व परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने समझाईश का प्रयास किया परन्तु वे नहीं माने। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



