






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। क्षेत्र में कल बुधवार को करीब दो दर्जन गांवो की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान मोमासर और कितासर 132 केवी जीएसएस के रख रखाव का कार्य किया जाएगा। जेईएन महेश कड़ेला ने जानकारी देते हुए बताया की 30 मार्च को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक मोमासर 132 केवी जी. एस. एस. बंद रहेगा तथा इससे सप्लाई होने वाले गांव व कृषि फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे गांव सतासर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारणनान, लिखमादेसर, मोमासर, कुंतासर, आडसर, लालासर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, लाखनसर, लाधडीया,भादासर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार बुधवार को ही दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कितासर 132 केवी जी. एस. एस. बंद रहेगा जिससे बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, कितासर, धीरदेसर चोटियांन, शितलनगर व बिग्गा रोही की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।



