May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-27 at 20.47.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2025। हरियाली तीज पर महिला वर्ग में खासा उत्साह छाया रहा। हर घर में सुहागिनों ने तीज का व्रत उपवास रखकर शिव पार्वती का पूजन किया। हाथों में मेंहदी रचाकर महिलाओं ने सज धज कर कथा कहानी सुनी और अखंड सौभाग्य व सुख समृद्धि का वरदान मांगा। नवविवाहिताओं के पीहर से सातू, सुहाग का सामान भेजकर परिजनों ने तीज की शुभकामनाएं दी। तीज पर झूले झूलने का भी सांस्कृतिक महत्व माना जाता है और इसीलिए महिलाओं ने झूला झूलने की परंपरा का भी निर्वहन किया। महिलाओं व युवतियों ने सामूहिक रूप से तीज माता का विधि विधान से पूजन के आयोजन संपन्न किए। पुलिस थाना परिसर में स्टाफ के परिवारों ने मिलकर तीज का उत्सव मनाया। महिला स्टाफ व महिलाओं ने झूले सजाएं व बच्चों और महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया। सभी ने एक दूसरे को तीज की बधाई देते हुए अखंड सौभाग्य की कामनाएं की और सामूहिक रूप से कथा कहानी सुनकर उपवास रखा। माहेश्वरी महिला समिति ने तीज उत्सव पिकनिक के रूप में मनाया और त्यौहार का खूब आनंद लिया। नेशनल हाइवे पर स्थित हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में दिनभर खूब रौनक रही व हरियाली तीज पर बड़ी संख्या में यहां महिलाओं के दल यहां पहुंचे। महिलाओं ने बाबा के दर्शन कर खूब झूल झूले। वहीं हर गली घर में तीज उत्सव के उत्साह में खिला खिला माहौल रहा जिसमें परिवारजन प्रसन्न रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाना परिसर में स्टाफ परिवारों ने सामूहिक रूप से उत्साह के साथ मनाया तीज का त्यौहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा प्रांगण में दिनभर रही खासी रौनक, महिलाओं व युवतियों ने लिया झूलों का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति ने पिकनिक के रूप में मनाया तीज उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं व युवतियों ने सामूहिक रूप से आड़सर बास के भैरू धोरा मंदिर प्रांगण में विधि विधान से तीज का पूजन संपन्न किया।