






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2025। सरकार द्वारा युवाओं को शिक्षा के साथ उनमें स्वंय रोजगार के स्किल्स बढ़ाने के लिए अब प्रोफेशनल एज्युकेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत सरकार ने दसवीं के बाद आईटीआई करने को 12वीं पास की मान्यता दे दी है एवं आईटीआई में प्रवेश के लिए पोर्टल शुरू कर दिया गया है। स्थानीय रमन आईटीआई कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि सत्र 2025 में प्रवेश के लिए दसवीं पास विद्यार्थी अपने आवेदन 10 जुलाई तक ऑनलाईल भर सकते है। घिंटाला ने बताया कि दसवीं पास करने वाले विद्यार्थी इलेक्ट्रिशियन ब्रांच में प्रवेश ले सकते है एवं दो वर्षों की आईटीआई करने के बाद उन्ही मान्यता 12वीं के बराबार होगी एवं वे आईटीआई कर के सीधे कॉलेज में प्रवेश ले सकते है। साथ ही दो वर्षों के प्रशिक्षण में वे अपने स्वरोजगार संबधी प्रशिक्षण भी ले सकते है। विदित रहे कि रेलवे, विद्युत, पीडब्लुडी, पीएचईडी आदि विभागों द्वारा भी समय समय पर आईटीआई पास युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर नौकरी निकाली जाती है। सरकार की योजना के तहत महिला अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क रहेगा।



