May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2025। महिलाओं के साथ घर में या कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम, उनपर प्रतिबंध व ऐसी घटनाओं के निवारण के लिए श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में शिकायत समिति का गठन किया गया है। चार सदस्यीय समिति में अध्यक्ष न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे। रीडर दिनेश कुमार मीणा, बार संघ की अधिवक्ता रश्मि करनाणी तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अंजू पारख (नेता प्रतिपक्ष) को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी महिला द्वारा समिति में शिकायत दिए जाने के बाद समिति सदस्यों द्वारा उस परिवाद के निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे। गंभीर मामलों में समिति द्वारा रिपोर्ट बनाकर अध्यक्ष को दी जाएगी जिसपर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।