May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी व आचार्य महाश्रमणजी की शिष्या साध्वी संगीतश्री बुधवार को गांव ठुकरियासर पहुंची। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा व राउमावि में प्रधानाचार्य लक्ष्मी जोशी सहित स्टाफ ने उनका अभिनंदन किया। साध्वी संगीतश्री जी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होनें जीवन विज्ञान के अनेक सूत्रों की व्याख्या करते हुए विद्यार्थियों को समझाया तथा छात्र व छात्राओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी जोशी सहित शिक्षिकाएं वंदना मेडतवाल, मीना कंवर ने बताया कि साध्वी जी के सान्निध्य में एक चर्चा सत्र भी संपन्न हुआ जिसमें बालिकाओं ने धर्म व सामाजिक बंधनों के संबंध में अनेक प्रश्नो के संतोषजनक जवाब भी प्राप्त किए। इस दौरान साध्वी कमल विभा ने अणुव्रत के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। यहां ओमप्रकाश पूनियां, नरेंद्र प्रकाश बोयल, होशियार सिंह सहित अनेक ग्रामीण भी दर्शनार्थ पहुंचे।
संगीतश्री जी व परमप्रभा जी 14 फरवरी को करेगी मालू भवन में मंगल प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि साध्वी संगीतश्री जी ठुकरियासर से शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी तथा राजलदेसर से साध्वी परमप्रभजी भी शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। दोनों साध्वियां एक वर्ष के लिए मालू भवन में मंगल प्रवेश करेंगी और इस दौरान तेरापंथ समाज के लोग बड़ी संख्या में उनका अभिंनदंन व दर्शन करने पहुंचेगे। तेरापंथ समाज में उल्लास का माहौल है।