May 19, 2026
55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2021। बिजली के तारों से करंट लगने से जिंदा जलने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना शनिवार को कालू थाना क्षेत्र की शेखसर चौकी के गांव धीरदान के पास हुआ। 28 वर्षीय श्रमिक कृष्ण कुमार पुत्र मंगलाराम बावरी निवासी रणिया जिला सिरसा से अपने ट्रेक्टर से चारा लेकर लूणकरणसर क्षेत्र के गांवो में आता रहता था और शनिवार को भी वह धीरदान गांव चारे की झाल भरकर ले जा रहा था। शेखसर से दो किलोमीटर दूर कच्ची सड़क पर बिजली के ढीले तार छु जाने से झाल सहित जिंदा जल गया। मौके पर पहुंचे शेखसर चौकी के कांसटेबल रामस्वरूप पारीक ने बताया कि ट्रेक्टर की झाल में लगे लोहे की एंगल से बिजली तार छुने से ट्रेक्टर में करंट दौड़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। शव को सीएचसी लूणकरणसर में रखवाया गया था जहां युवक के परिजन हरियाणा से रविवार को पहुंचे। तहसीलदार तथा बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विश्नोई धर्माशाला में वार्ता के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवा मर्ग दर्ज करवाई व शव को लेकर हरियाणा रवाना हो गए।
नहीं सुधरेगा ये विभाग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार राज्यभर में बिजली विभाग की लापरवाही से असमय मौत का शिकार होकर प्राण गंवाने वाले युवाओं के घरों में सदा के लिए ये विभाग अंधेरा भर देता है। हालांकि मुआवजे के मरहम से अपनी लापरवाहियों को ढकते है परन्तु उन परिवारों को जीवन भर का दंश दे देते है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कई गांवो में तो मुख्य स्थानों पर ग्रामीणों ने लगातार ढीले तारों को कसने की मांग कर रहें है परन्तु विभाग के कानों तक ये नहीं पहुंच पाती है नतीजा समस्या जस की तस रहती है।