






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2021। क्षेत्र के धनेरू गांव की रोही में पिलानियों की ढाणी के असलाव तालाब पर आज होने वाले किसान सम्मेलन को सम्बोधित करने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के आलाकमान नेता आ रहें है। अपने नेताओं के स्वागत में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पलक पांवड़े बिछा दिए है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है व कार्यकर्ता असलाव तालाब पर पहुंचना प्रारंभ हो गए है। नौसरिया स्टैंड पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक टीम तैनात है जो आने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी बैच व झंडे दे रही है। स्थानीय कांग्रेस का प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक किसान व कार्यकर्ता सभा में भाग लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री की यात्रा की पल पल की अपडेट्स के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ कर आप क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वनीय समाचारों से जुड़ सकते है।






