






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को श्रीडूंगरगढ़ देहात ब्लॉक की कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला के प्रभारी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने हर घर तक स्वदेशी व स्थानीय को प्रमुखता देने की मुहिम पहुंचाने का आह्वान किया। गुसाईं ने कहा कि पीएम का विकसित भारत का सपना आत्मनिर्भर भारत के मार्ग से ही होकर पूरा होगा। जरूरी है देश का प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाए और देश की प्रगति में सहयोगी हो। कार्यशाला की अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह लखासर ने की। महेंद्र सिंह ने कहा कि स्वदेशी व आत्मनिर्भरता देश की आत्मा है। आज के आर्थिक युग में इसका महत्व बढ़ गया है। सभी देशवासियों को मिलकर मजबूत भारत के लिए प्रयास करने होंगे। कार्यशाला में झंझेऊ सरपंच भागीरथसिंह तंवर, मंडल महामंत्री नौरंगनाथ सिद्ध, राजेंद्रसिंह, उत्तमनाथ सिद्ध, दानाराम महिया, जोराराम बरोड़, सीताराम कल्याणसर, गणेशसिंह राजपुरोहित, भगवानसिंह लखासर मौजूद रहें। सभी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।





