






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2024। सावन के दूसरे सोमवार को अलसुबह से श्रद्धालुओं ने शिवालयों में शिव पूजन किया। मंदिरो में हर हर महादेव के जयकारे गुंजते रहें। वहीं चिड़पड़नाथजी की बगीची में भौले की फोज करेगी मौज टीम द्वारा विशेष शिव श्रृंगार किया जा रहा है। यहां शाम 8 बजे महाआरती के साथ दिव्य दर्शन होंगे। सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में सुबह 5 बजे पूर्ण विधि विधान से पंडित अनिल उपाध्याय द्वारा रूद्राभिषेक पूजन संपन्न करवाया गया। रवि रिझवानी ने बताया कि नरेंद्र गुरनाणी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, यश गुरनाणी, पंकज वासवानी, चारु खटनाणी सहित महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल हुए। हनुमान धोरा मंदिर में भी सोमवार सुबह विशेष शिव पूजन व आरती का आयोजन संपन्न हुआ। वहीं दूसरी ओर सावन सोमवार को वन भोज का विशेष महत्व माना जाता है और क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अनेक परिवारों व संगठनों द्वारा वनभोज के आयोजन किए जा रहें है। हुनमान धोरा स्थित बगीचे में माहेश्वरी महिला समिति द्वारा वन भोज का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की महिला सदस्य अपने घरों से भोजन बनाकर लाई और भजन कीर्तन के बाद सामूहिक भोज का लुफ्त उठाया। अनेक परिवारों व युवाओं की टोलियों ने एकसाथ मिलकर वन भोज के सामूहिक आयोजन किए।






वन भोज के अनेक आयोजन, हनुमान धोरा प्रांगण में सुबह से शाम तक रही खासी रौनक।




