






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2025। पहलवान विजयपालसिंह गोदारा की 26वीं पुण्यतिथि पर 2 अप्रेल 2025 को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास प्रांगण में महिला व पुरूष पहलवानों की कुश्ती दंगल और रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए रविवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। बैठक का प्रारंभ शहीद दिवस पर अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि देने के साथ प्रारंभ की गई। कुश्ती एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन करते हुए एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, साहित्यकार श्याम महर्षि, समाजसेवी तुलसीराम चोरडिय़ा, रामेश्वरलाल गोदारा, मोडाराम तरड़, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, कुम्भाराम चोटिया, नेताराम गोदारा, श्रवण कुमार भाम्भू, प्रभुराम बाना, ठाकरमल प्रजापत, कानाराम तरड़, हरिराम सारण, भंवरलाल खिलेरी, परमेश्वरलाल शर्मा, मुन्नीराम बाना, भंवरलाल सारण, भंवरलाल जाखड़, सत्यनारायण जाट, रामलाल जाखड़, हनुमान महिया, जैसाराम कुलड़िया, रामनिवास बाना, धर्मवीर डांगी, मोहनलाल सारण, राजपाल गोदारा, लालूराम कूकना, हरलाल भाम्भू ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और आमजन के शामिल होने का आह्वान किया। सुशील सेरडिया ने बताया कि पहलवान की स्मृति में सामूहिक रूप से आयोजित इस कुश्ती दंगल में आस-पास के जिलों सहित राजस्थान के पहलवान कुश्ती लड़ने के लिए शामिल होंगे। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में मुख्य पुरस्कार 72 किलो से ऊपर भार वर्ग के लिए दंगल केशरी विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से 72 किलो तक दंगल किशोर विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से कम भार के लिए दंगल कुमार के लिए विजेता एवं उप विजेता के रखे गए है । इसके अलावा 35 से 40 किलो, 40 से 44 किलो, 44 से 48 किलो, 48 से 52 किलो, 52 से 57 किलो, 57 से 62 किलो, 62 से 68 किलो, 68 से 72 किलो, 72 से 76 किलो एवं 76 किलो से ऊपर भार वर्ग में महिला एवं पुरूष पहलवानों की कुश्ती होगी। रस्सा कस्सी में 20 से 70 एवं 70 से अधिक आयुवर्ग का खेल होगा। कुश्ती एवं रस्सा कस्सी में भाग लेने के लिए दो अप्रेल को सुबह 8 बजे तक महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में पहुंच कर अपनी टीम का पंजीयन करवा सकते है। इन सभी भार वर्गों एवं केशरी, किशोर व कुमार के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्राफी के साथ साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएगें एवं रस्सा कस्सी खेल में विजेता, उपविजेता टीमों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को आज अन्तिम रूप दिया गया। कार्यक्रम में अलग अलग टीमों का गठन कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।





