






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2025। आगामी गर्मी के मौसम में आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विभाग ने सुधार कार्य प्रारंभ कर दिए है। सोमवार को धोलिया जीएसएस के दो फीडर धोलिया एजी व आड़सर बास फीडर पर एक नया फीडर खिंचने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते आड़सर बास, कालूबास व मोमासर बास का कुछ हिस्से की बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से 10.30 तक बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि धोलिया एजी में 50 कृषि कनेक्शन है जिन्हें घटा कर आधे कर दिए जाएंगे जिससे आगामी समय में आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो सकेगा। कल माणक चौक की सप्लाई चालू रहेगी तथा शेष आड़सर बास फीडर से जारी सभी बिजली कनेक्शनों की सप्लाई सोमवार सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक बाधित रहेगी। कस्बे के नागरिक ये खबर पढ़ने के बाद प्रभावित इलाकों के सभी लोगों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली परेशानियों से बच सकें।



