May 21, 2026
sri-news-banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में ईओ पद की कमान प्रशिक्षु आईएएस यश चौधरी ने संभाल ली है। चौधरी ने टाइम्स को बताया कि नियमानुसार कार्य करवाने के साथ शहर की सफाई, बिजली संबंधी समस्याओं को सुलझाने की प्राथमिकता रहेगी। चौधरी ने बताया कि ड्रैनेज सिस्टम की कार्रवाई को भी आगे बढ़ाने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। चौधरी के सीट पर बैठने के साथ ही पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद बंशीधर सुथार, रजत आसोपा, जगदीश गुर्जर, अरूण पारीक, गोपाल छापोला, रामसिंह जागीरदार, व भाजपा के महावीर अड़ावलिया ने उनका स्वागत करते हुए पालिका की स्थितियां विस्तार पूर्वक बताई। विभिन्न समस्याएं बताते हुए समाधान की मांग की। ध्यान रहें इस पद को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में लगातार बड़ा विवाद रहा है। अब इस पद आईएएस के जॉइन करने से क्षेत्रवासियों को व्यवस्था में सुधार की उम्मीदें जगी है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ के हालातों को देखते हुए यहां यश चौधरी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार की तैयारी की सूचना श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पाठकों तक पूर्व में ही पहुंचा दी थी। उस खबर को पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें- https://sridungargarhtimes.com/sridungargarh-eo-will-be-ias/