






एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली बंपर भर्ती, सोमवार को होंगे इंटरव्यू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में सभी कक्षाओं प्राइमरी, अपन प्राइमरी, सैंकण्डरी व सीनियर सैंकडरी में सभी विषयों के लिए शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यालय प्रांगण में आयोजित साक्षात्कार में शामिल हो सकते है। इसी के साथ विद्यालय में ऑफिस वर्क हेतु, कंम्प्यूटर कार्मिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी(चपरासी), ड्राइवर, कंडक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती ली जाएगी। स्कूल संचालक डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि स्कूल में सत्र 2025-26 के लिए आकर्षक वेतन पर विभिन्न पदों पर भर्ती ली जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी सोमवार को स्कूल में आयोजित इंटरव्यू में भाग ले सकते है। सभी पाठकों से इस सूचना को सभी जरूरतमंद शिक्षकों सहित ड्राइवर, कंडक्टर व चतुर्थश्रेणी कार्मिक तक जरूर पहुंचाए जिससे क्षेत्र में किसी जरूरतमंद को रोजगार मिल सकें।
पटवारी भर्ती परीक्षा में 1685 पद बढ़ाए, 23 से 29 जून तक होंगे आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने पटवारी भर्ती परीक्षा की संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। इसमें भर्ती के लिए 1685 पद बढ़ा दिए हैं। ऐसे में अब प्रदेशभर में कुल 3,705 पदों पर पटवारियों की भर्ती होगी। इसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 23 जून से 29 जून तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद 17 अगस्त को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।



