May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2020। स्थानीय भजन कलाकार भवानीशंकर देरासरी ने रामदेव बाबा की दशमी की पूर्व संध्या पर बाबा का भजन “गुण गांऊ बाबा थारा…“ अपने युट्युब चैनल बीएस भजन्स पर रिलिज किया है। क्षेत्र के नागरिकों द्वारा भजन को खासा पसंद किया जा रहा है तथा स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा भी भजन की सराहना की जा रही है। भजन को ना केवल देरासरी ने गाया है वरन् इसके बोल भी स्वयं लिखे है व धून भी स्वयं ही बनाई है। भजन को श्रीडूंगरगढ़ में ही एम.बी. स्टूडियो द्वारा फिल्माया गया है व फिल्मांकन भी स्थानीय स्थानों पर ही हुआ है। देरासरी ने टाइम्स को बताया कि कोरोना काल में पैदल यात्री बाबा के दर्शन करने नहीं जा पाए है सभी भक्तों के मन में निराशा का भाव नहीं हो इसलिए इस भजन को द्वारिकाधीश की प्ररेणा से बनाया है। देरासरी ने क्षेत्र के सभी भक्तों से इसे सुनने व लाइक करने की अपील की है। कई पैदल यात्री संघ कार्यकर्ताओं ने देरासरी को शुभकामनाओं के संदेश भी दिए है। आप भी सभी भजन को सुनने के लिए नीचे दिए लिंक को देखें–

https://youtu.be/i8MLpMd_IBc