May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। करंट की चपेट में आने से क्षेत्र में एक युवा किसान पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव टेऊ में बीती रात करीब 9.30 बजे पानी चालू करने गया 28 वर्षीय मुकेश पुत्र जीवराज सिंह करंट की चपेट में आ गया। करंट से मुकेश गंभीर घायल हो गया और परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाने के हैड कांस्टेबल सतवीर ने बताया कि मृतक के छोटे भाई कैलाश सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर ली गई व शव का पीएम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।