May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। कस्बे में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। युवक के इस कदम से परिवार में मायूसी छा गई व गली मोहल्ले में माहौल गमगीन हो गया है।
ड्यूटी ऑफिसर एसआई मोहनलाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के वार्ड 19 में बिग्गाबास निवासी 40 वर्षीय विष्णु कुमार पुत्र गणेशमल ब्राह्मण ने अपने घर में बने कमरे में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के छोटे भाई महेश ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। एसआई मोहनलाल ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।