






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2023। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में कृषि कुंए पर रहने वाला 16 वर्षीय युवक पिछले 24 घंटे से गायब है। गांव के बीरबल देहडू ने बताया कि राजलदेसर निवासी रामचंद्र बिस्सू ने ठुकरियासर में खेत बुवाई पर ले रखा है। रामचंद्र का 16 वर्षीय पुत्र हरदयाल बुधवार सुबह करीब 10 बजे खेत से कॉलेज जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन शाम तक वापस नही पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि युवक कॉलेज पहुंचा ही नही है। ऐसे में परेशान परिजनों ने रात भर अपने रिश्तेदारों में तलाश की लेकिन युवक की कोई खबर नही मिली तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाने थाने पहुंचे हैं। परिजनों ने सभी से युवक की तलाश करने की गुहार लगाई है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक भी इस युवक के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर बीरबल देहडू को 9950176427 पर सूचना कर सकते हैं।




