May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने हुंकार भरी और बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के, बिना किसी संगठन के बैनर तले युवा संयुक्त छात्र मोर्चा का तिरंगे थामे बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपना हक मांगा। युवाओं ने गांधी पार्क से रैली निकाली व शासन-प्रशासन को जगाने के नारे लगाते हुए छात्र क्रांति रैली निकाली। युवाओं ने पालिका का घेराव किया व 3 घंटे तक जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। इन छात्रों ने खेल मैदान व भगतसिंह चौक की मांग करते हुए सात दिन में कार्य प्रारम्भ करने की चेतावनी पालिका को दी है। छात्रों ने ज्ञापन में खेल मैदान बनाने, जिसमें अनिवार्य रूप से 400 मीटर रेसिंग ट्रेक बनाने, कस्बे में शहीद भगतसिंह की मूर्ति स्थापना के साथ भव्य चौक का निर्माण करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहें छात्रों के धरने पर पार्षद विनोद गिरी गुसाईं, पार्षद रामसिंह जागीरदार, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, आरएलपी नेता विवेक माचरा पहुंचे और छात्रों की मांग को न्यायोचित बताया व समर्थन किया। गौरव टाडा ने बताया कि सात दिन बाद धरने का अल्टीमेटम दिया गया परन्तु वार्ता में पालिका ने 15 दिन का समय मांगा है अब 15 दिन में कार्य आरंभ नहीं किया गया तो छात्र पालिका में अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर  होगें। और इस दौरान कस्बे के सभी वार्डों में व गांवो में जनसंपर्क किया जाएगा। प्रदर्शन में मुकेश ज्याणी, मोहन पूनिया, बीरबल तर्ड, मनोज गोदारा, गोपी पूनिया, बीरबल पूनिया, महेश भाटी, अखिलेश मेघवाल, रामधन जाखड़ ने सभी युवाओं को एकजुटता के साथ संघर्ष करने का आह्वान किया। पालिका के कनिष्ठ अभियंता ने 15 दिन में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद रहा। छात्रों ने 15 दिन कार्य आरंभ नहीं होने पर धरना देने की बात कही। बता देवें एबीवीपी, एसएफआई, एनएसयूआई संगठनों से जुड़े युवा खेल मैदान के लिए एकसाथ एकत्र हुए व पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सयुंक्त छात्र मोर्चा ने खेल मैदान के लिए निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सयुंक्त छात्र मोर्चा ने खेल मैदान के लिए निकाली रैली।