






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9दिसंबर, 2020 |आज श्रीडूंगरगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 11 से गुजरने वाला हर व्यक्ति उस समय मंत्रमुग्ध रह गया जब श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आकर्षण बिंदु घूमचक्कर पर युवाओ की टोली अपने सामाजिक दायित्व निभाने को आगे आयी। मौका था तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ के अंतर्गत तेरापंथ किशोर मंडल के युवा द्वारा सामाजिक कार्यों में अपना श्रम, समय और अर्थ नियोजित करने का। तेयुप अध्यक्ष जितेंद्र झाबक ने बताया कि सहमंत्री प्रथम सुमित बरड़ीया, किशोर मण्डल के सहप्रभारी ऋषभ बैद के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य चोराहे पर निर्मित भगवान महावीर कीर्ति स्तंभ को श्रमदान कर साफ सफाई करके स्वच्छ किया गया। इस कार्य में किशोर मंडल संयोजक अभिनंदन दुगड़, सहसंयोजक यस सिंघी, नवीन दुगड़, हर्ष गंग, नितेश मालू, हिमांशु झाबक, अरिहन्त मालू, यस झाबक आदि ने अपना श्रमदान कर सहयोग किया।








