May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2021। उपखंड में शुक्रवार को शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या कर दी वहीं गांव बेनीसर में एक युवक ने नशे में जहरीला पदार्थ पी लेने से मौत का शिकार बन गया। मृतक के छोटे भाई शीशपाल सिद्ध ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका 34 वर्षीय बड़ा भाई गुलाबनाथ सिद्ध आदतन शराबी था और चार दिन पहले शराब के नशे में घर आया और वहां पड़ा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा इस संबंध में मर्ग दर्ज कर ली गई है।