May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-13 at 19.36.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2024। मोमासर बास के वाल्मीकि बस्ती में स्थित अंबेडकर भवन में बाबा साहेब की जयंती से पूर्व संध्या पर भीम सेना की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्साही युवाओं ने उत्साह से रक्तदान कर बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धाजंलि दी। सेना के राजेन्द्र नोसिरया ने सभी का आभार जताते हुए किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए किया गया रक्तदान ही मानवता की सच्ची सेवा करना बताया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ सहित अनेक गांवो से सेना के सदस्य पहुंचे और शिविर में रक्तदान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सेवाए दी। वार्ड पार्षद मघराज तेजी, एडवोकेट पुखराज तेजी, मनीष मलघट, सुभाष जावा, सुरेंद्र मलघट, बजरंग बागड़ी, मनीष तेजी, पंकज मलघट, सोनू गुजाराती, पूनम तेजी की टीम ने सहयोग दिया। इन्होंने युवाओं को रक्तदान के प्रेरित करते हुए शिविर का प्रचार किया। इस दौरान सोनू एंड टीम के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सेवा सहयोग दिया। वहीं तिलोक मेघवाल, संदीप जयपाल, मोहन चालिया, प्रकाश गांधी, चुन्नीलाल गांधी, सुरेश देवाला, बालाराम कालवा, गोपाल ऊपनी, कमल देवाला, विमला मेघवाल, इमरता मेघवाल, सरोज देवला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेना सदस्यों ने जताया रक्तदाताओं का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम सेना द्वारा बाबा साहेब जयंती की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।