May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2022। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आगामी 17 सितंबर को ऐतिहासिक रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारियां की जा  रही है। तेयुप के युवा शिविर में रिकॉर्ड रक्तदान करवाने के लिए जन संपर्क करने में जुटे है। युवाओं ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, उपखंड कार्यालय, पुलिस थाने, प्रधान प्रतिनिधि, नेता प्रतिपक्ष के घर सहित अनेक स्थानों पर पहुंचकर शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि ये विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान होगा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा ये शिविर पूरे देश सहित विदेशों में भी एकसाथ एक दिन 2000 से अधिक स्थानों पर आयोजित होगा। अधिकारी, नेता व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक दिग्गज रक्तदान शिविर का समर्थन करते हुए सफलता के लिए शुभकामनाएं दी रहें है। तेयुप सदस्य प्रचार प्रसार में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहें है और रक्तदान की रक्तदाताओं से अपील कर रहें है। तेयुप अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया, मंत्री दीपक सेठिया, एमबीडीडी संयोजक प्रदीप मालू, सहसंयोजक नवीन झाबक, सहमंत्री ऋषभ बेद सहित तेयुप सदस्य प्रचार के व्यापक प्रयास कर रहें है। जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों को बता देवें की पीबीएम अस्पताल में रक्त की कमी की सूचनाएं भी आ रही है जिससे उबरने के लिए कई जागरूक युवा रक्तदान करने को उत्सुक भी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने रक्तदान शिविर की शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम ने दी शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने शिविर के लिए शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने तेयुप को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने तेयुप सदस्यों को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी महावीर माली ने शिविर आयोजन के लिए दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ऐतिहासिक आयोजन की शुभकामनाएं दी रहें है समाजसेवी।