






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितबंर 2022। सभी 12 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा जाने पंडित रामदेव उपाध्याय के साथ। नया सप्ताह विक्रम संवत् 2079, भाद्रपद शुक्ला 8/9, वार – रविवार, दिनांक – 04/09/2022 से आरंभ होकर भाद्रपद शुक्ला- पूर्णिमा उपरांत प्रतिपदा, शनिवार , दिनांक – 10/09/2022 तक रहेगा। आइए जानते हैं मेष आदी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा ?
पाठकों के संशय की निवृत्ति हेतु विशेष-
जातक अपनी जन्म राशि से राशिफल देखें या प्रचलित नाम से राशिफल देखें ?
विवाह में, सभी संस्कारों में, यात्रा में , ग्रह -गोचर विचार में, जन्म राशि से विचार करना चाहिए नाम राशि से नहीं।
गृह कार्य में, ग्राम वास विचार में, मंत्र ग्रहण करने में, युद्ध के विचार में ,नौकर रखने में, नौकरी करने में नाम राशि से विचार किया जाता है जन्म राशि से नहीं।
यथोक्तं –
विवाहे सर्वसंस्कारे यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशि प्रधानत्वं नामराशिं न चिंतयेत् ।। गृहे ग्रामे तथा मन्त्रे युद्धे वा स्वामिसेवके । नामराशि प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिंतयेत् ।।
1.मेष
चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि के जातकों के लिए रविवार से मंगलवार मध्यरात्रि तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट (विशेषत: दंत पीड़ा) एवं राजकीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है अतः इस दौरान विशेष सावधान रहें। हालांकि मंगलवार मध्य रात्रि से शनिवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- रविवार से मंगलवार तक नित्य अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
2. वृषभ
ई-उ-ए ,ओ-वा-वी-वू , वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान रविवार को आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह आरंभ का शुभ संयोग तो प्रतीत हो रहा है किंतु सोमवार से गुरुवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट, मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शुक्रवार एवं शनिवार का समय सुखद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण-१.सोमवार से गुरुवार अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
निवारण-२. बुधवार को हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें।
3. मिथुन
का-की,कु-घ-ड़-छ,के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार से मंगलवार मध्यरात्रि तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने का संकेत प्रदान कर रहा है। किंतु मंगलवार मध्यरात्रि से शनिवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट, राजकीय संकट, अपव्यय जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
निवारण- १.बुधवार को लाल धागे में ५ दुर्वा को लपेटकर गणपति बप्पा को चढ़ाएं। निवारण- २.शनिवार को गंगाजल व अष्टगंध में जल मिलाकर स्नान करें।
4.कर्क
ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि के जातक यदि सप्ताह के आरंभ में कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे रविवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। इस दौरान अपने शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि सोमवार से गुरुवार मध्य रात्रि तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहा है। किंतु गुरुवार मध्य रात्रि से शनिवार तक का समय शारीरिक दृष्टिकोण से नुकसानदायक साबित हो सकता है अतः इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
निवारण- १. रविवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें एवं गाय को हरी घास खिलाएं।
निवारण -२.शुक्रवार एवं शनिवार को केशर एवं चंदन का तिलक लगाएं।
5. सिंह
मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह आरंभ कष्टप्रद ही रहने का संकेत दे रहा है इस दौरान यदि आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे मंगलवार मध्यरात्रि तक के लिए टालने का प्रयास करें एवं इस दौरान आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें अन्यथा आपको पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मंगलवार मध्य रात्रि से शनिवार तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने का भी शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है।
निवारण -१.रविवार से मंगलवार नित्य अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। निवारण -२.मंगलवार को लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
6.कन्या
टो-प-(प्र )-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४, हस्त- १-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने का आसार प्रतीत हो रहा है इस दौरान धन-लाभ के साथ सप्ताह आरंभ का शुभ संयोग तो प्रतीत हो रहा है किंतु सोमवार से गुरुवार मध्य रात्रि तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको उदर-विकार जैसा शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान यदि आप कोई विशेष कार्य या कोई नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे गुरुवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। हालांकि गुरुवार मध्य रात्रि से शनिवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- नित्य हनुमानचालीसा का पाठ एवं गौ सेवा करें।
7.तुला
रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ में आर्थिक नुकसान की संभावनाएं प्रतीत हो रही है अतः रविवार के दिन रकम लेनदेन करते समय या व्यापार करते समय विशेष सावधान रहें। हालांकि सोमवार से मंगलवार मध्यरात्रि तक आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है किंतु मंगलवार मध्यरात्रि से शनिवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको उदर-विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः इस दौरान आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें एवं इस दौरान यदि आप कोई विशेष या नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे शनिवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है इस दौरान वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
निवारण- इस सप्ताह नित्य अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें एवं भगवान शिव को” ओउम् नमः शिवाय” मंत्र से जल अर्पण करके ही दिन की शुरुआत करें।
8. वृश्चिक
तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू
(विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लिए यह सप्ताह मिश्रित फलकारक प्रतीत हो रहा है इस दौरान सप्ताह की मध्यम शुरुआत के साथ ही सोमवार एवं मंगलवार कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी संभव है। किंतु मंगलवार मध्यरात्रि से गुरुवार मध्य रात्रि तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपके मनोवांछित कार्य सिद्ध होने का भी शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है किंतु गुरुवार मध्य रात्रि से शनिवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट, आर्थिक नुकसान जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है अतः सावधान रहें।
निवारण-१. सोमवार एवं शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
निवारण-२.शनिवार को गाय को गुड़ खिलाएं एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9.धनु
ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ में कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान आपका किसी से वाद-विवाद भी संभव अतः सावधान रहें। हालांकि सोमवार से मंगलवार मध्यरात्रि तक का समय मध्यम रहने के आसार के साथ ही मंगलवार मध्यरात्रि से गुरुवार मध्य रात्रि तक का समय किसी आर्थिक नुकसान का संकेत दे रहा है अतः इस दौरान रकम लेनदेन करते समय या व्यापार करते समय विशेष सावधानी बरतें। हालांकि शुक्रवार एवं शनिवार को धन-लाभ की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है।
निवारण-१. रविवार को अपनी माता जी के चरणस्पर्श करके ही सप्ताह की शुरुआत करें एवं सम्पूर्ण सप्ताह अपने पूजा स्थान की विशेष साफ-सफाई रखें।
निवारण-२. गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
10. मकर
भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो, ग-गी
उत्तराषाढा २-४,श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि के जातको के लिए आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह के शुभ आगमन का संकेत प्रतीत हो रहा है किंतु सोमवार से मंगलवार मध्यरात्रि तक का समय कष्टप्रद रहने का भी संकेत दे रहा है इस दौरान आपको कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है इस दौरान कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर चिंतन अवश्य करें एवं धैर्य रखें। मंगलवार मध्यरात्रि से गुरुवार मध्यरात्रि तक का समय सामान्य रहने के आसार के साथ ही गुरुवार मध्यरात्रि से शनिवार तक का समय किसी आर्थिक नुकसान का संकेत दे रहा है इस दौरान रकम लेन-देन करते समय या व्यापार करते समय विशेष ध्यान रखें।
निवारण- सोमवार को भगवान शिव को जल एवं बिल्वपत्र अर्पण करें और शुक्रवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
11. कुंभ
गू-गे,गो-सा-सी-सू, से- सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शतभिषा-१-४,पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह आरंभ सुखद एवं लाभप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु इस दौरान आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है किंतु मंगलवार मध्यरात्रि से गुरुवार मध्यरात्रि तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कृपया इस दौरान अपने शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि शुक्रवार एवं शनिवार का समय सामान्य रहने के ही आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- मंगलवार से गुरुवार तक नित्य अपनी माता जी के चरणस्पर्श करके ही दिन की शुरुआत करें एवं गौ सेवा अवश्य करें।
12. मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह आरंभ में राजकीय बाधाएं उत्पन्न होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं कृपया इस दौरान वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें एवं शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि सोमवार से गुरुवार मध्यरात्रि तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु गुरुवार मध्यरात्रि से शनिवार तक का समय आपके लिए कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः सावधान रहें।
निवारण-रविवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें और
शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें
राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय 9829660721



