August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2022। गांव गुसाईंसर व लोढेरा के बीच एक मोटरसाइकिल स्लिप होने से एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया और आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने उसे मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 39 वर्षीय कालू जोगी निवासी लूणकरणसर घायल हुआ है जिसे सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल खतरे से बाहर है।